Sukanya Samriddhi yojana: सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) भारत सरकार की एक छोटी जमा योजना (small deposit scheme) है जो की विशेष रूप से एक बालिका के लिए है और इसे बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के एक भाग के रूप में लॉन्च किया गया। यह योजना एक बालिका की शिक्षा और शादी के खर्चों को पूरा करने के लिए है।
सुकन्या समृद्धि योजना योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) की शुरुआत 22 जनवरी 2015 को पानीपत, हरियाणा में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी। SSY योजना का उद्देश्य लिंग निर्धारण, लिंग भेदभाव और अन्य क्षेत्रों में लड़कियों की उच्च भागीदारी को समाप्त करके देश में बालिकाओं की स्थिति को बेहतर बनाना है।
हमारे टेलीग्राम ग्रुप में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें: Click Here
सुकन्या समृद्धि योजना का परिचय (Introduction of Sukanya Samriddhi Yojana)
- सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ (BBBP) अभियान के तहत इस योजना की शुरुआत की है।
- सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) के तहत यह खाता माता-पिता या उनके कानूनी अभिभावक 10 साल से कम उम्र की लड़कियों के नाम से खोल सकते हैं।
- न्यूनतम जमा 250 रुपए एक वित्तीय वर्ष में तथा अधिकतम जमा 1.5 लाख रुपए।
- एक बालिका के नाम पर केवल एक ही खाता खोल सकते है।
- सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) का खाता आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या अधिकृत बैंक जाकर खुलवा सकते है।
- बालिका के 18 वर्ष की होने के बाद उसके विवाह के तहत खाता समय से पहले बंद कर सकते है।
- इस खाते को भारत देश में कही भी एक डाकघर या बैंक से अन्य किसी भी डाकघर/बैंक में ट्रांसफर किया जा सकता है।
- Sukanya Samriddhi Yojana का उद्देश्य भविष्य में बालिका की शिक्षा और विवाह के खर्चों को पूरा करने के लिए बचत एकत्रित करना है। इस योजना के तहत केवल बेटियों का खाता खोला जा सकता है।
- इसमें कुल 15 वर्षो तक प्रीमियम राशि जमा करनी होती है। खाता खोले जाने की तारीख से लेकर 21 वर्ष पूरा होने पर ही खाता परिपक्व होगा।
- शिक्षा के खर्चे को पूरा करने के लिए खाताधारक की उच्च शिक्षा के उद्देश्य मे निकासी की अनुमति दी जावेगी।
- जमा ICT Act की धारा 80C के तहत कटौती मे योग्य है।
- खाते में अर्जित किया गया ब्याज ITAct की धारा 10C के तहत आयकर से मुक्त है।
Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) 2023 overview
योजना का नाम | Sukanya Samriddhi Yojana/सुकन्या समृद्धि योजना |
Year | Jan 2022 |
लाभार्थी | 0 से 10 yr की बालिकाएं |
Invest राशि | Minimum 250/-Maximum Invest – 150000/-कुल अवधि 15 Yrs |
परिवार में कुल कितने खाते खुलवा सकते है। | केवल 2 बालिकाओं के (पहली बेटी होने के बाद दूसरी बार जुड़वाँ बेटियां होने की Condition पर तीन बेटियों का खाता खुलवाया जा सकता है।) |
सुकन्या समृद्धि योजना आवेदन Form | Sukanya Samriddhi Yojana Form Download |
परिपक्वता अवधि (मेट्यूरिटी) | 21 Yrs |

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) के तहत खाता कहाँ से खुलवाए?
Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) के तहत खाता मुख्यतः पोस्ट ऑफिस से खुलवाए जाते है तथा इसके साथ-साथ लगभग सभी सरकारी बैंको से भी इस योजना का खाता खुलवाकर इसमें निवेश शुरू कर जा सकते है जैसे :-
- भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India)
- बैंक ऑफ़ बड़ोदा (Bank of Baroda)
- पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank)
- बैंक ऑफ़ इंडिया (Bank of India)
- इंडियन बैंक (Indian Bank)
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) के तहत खाता खुलवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज | Important documents
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र (Birth certificate)।
- माता पिता का आधार कार्ड, पेन कार्ड।
नोट – बालिका की आयु 10 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
सुकन्या समृद्धि योजना में पैसा जमा कैसे करवाए
निम्न माध्यमो से आप किस्त जमा करवा सकते है।
- नगद (cash)
- चेक (check)
- डिमांड ड्राफ्ट (demand draft)
- ऑनलाइन (ई-ट्रांसफर)
ऑनलाइन एक ऐसा माध्यम है जिसमे आप घर बैठे अपनी किस्त जमा करवा सकते हो। यदि आपकी क़िस्त मासिक (monthly) है, तो साल (in a year) में 12 न्यूनतम (minimum) किस्ते जमा करवानी पड़ेगी और अगर किस्त सालाना है तो एक क़िस्त जमा होगी।
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) में ब्याज दर | Interest Rate for Sukanya Samriddhi Yojana
वर्तमान समय में SSY योजना की ब्याज दर (interest rate) 8.4% से घटाकर 7.6% कर दी गई और अब इसे सालाना आधार पर कंपाउंड किया जाता है। योजना की अवधि (period) पूरी होने या लड़की के अनिवासी भारतीय (Non-resident Indian) या गैर-नागरिक (non-citizen) बनने पर ब्याज देय नहीं है। ब्याज की दर सरकार द्वारा तय की जाती है और तिमाही आधार पर निर्धारित की जाती है।
सुकन्या समृद्धि योजना केलकुलेटर (Sukanya Samriddhi Yojana Calculator)
उदहारण के लिए नीचे सारणी मे दिया गया है की अगर कोई माता पिता अपनी बिटिया के नाम प्रतिवर्ष 100000/- रुपये जमा करवाते है, तो उन्हें 21 वर्षो में Maturity period (अवधि पूरी होने पर) कुल कितनी धनराशि प्राप्त होगी। उदारहण के लिए मान लीजिए की किसी बालिका का जन्म साल 2010 में हुआ था, तथा उसके माता-पिता द्वारा वर्ष 2010 से प्रतिवर्ष 100000/- इस योजना के तहत जमा करने शुरू किए। इस प्रकार उन्हें कुल 15 वर्षो तक ( वर्ष 2024) तक प्रीमियम (premium) देना होगा। तथा इसके बाद वर्ष 2030 मे बालिका को कुल 4395389 रुपये की धनराशि प्राप्त होगी।
Financial वर्ष | प्रतिवर्ष जमा राशि (Rs) | अर्जित ब्याज (Rs) | साल के Last में कुल राशि |
2010 | 100000 | 7600 | ₹107600 |
2011 | 100000 | 15777.6 | ₹223377.6 |
2012 | 100000 | 24576.70 | ₹347954.30 |
2013 | 100000 | 34044.53 | ₹481998.82 |
2014 | 100000 | 44231.91 | ₹626230.73 |
2015 | 100000 | 55193.54 | ₹781424.27 |
2016 | 100000 | 66988.24 | ₹948412.52 |
2017 | 100000 | 79679.35 | ₹1128091.87 |
2018 | 100000 | 93334.98 | ₹1321426.85 |
2019 | 100000 | 108028.44 | ₹1529455.29 |
2020 | 100000 | 123838.60 | ₹1753293.89 |
2021 | 100000 | 140850.34 | ₹1994144.23 |
2022 | 100000 | 159154.96 | ₹2253299.19 |
2023 | 100000 | 178850.74 | ₹2532149.93 |
2024 | 100000 | 200043.39 | ₹2832193.32 |
2025 | 0 | 215246.69 | ₹3047440.01 |
2026 | 0 | 231605.44 | ₹3279045.45 |
2027 | 0 | 249207.45 | ₹3528252.91 |
2028 | 0 | 268147.22 | ₹3796400.13 |
2029 | 0 | 288526.41 | ₹4084926.54 |
2030 | 0 | 310454.42 | ₹4395380.96 |
हमारे टेलीग्राम ग्रुप में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें: Click Here
सुकन्या समृद्धि योजना में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव
- Sukanya Samriddhi Yojana में न्यूनतम 250 रुपये सालाना जमा किया जाता था, लेकिन अब इस योजना को बदल दिया गया है, अगर आप किसी भी कारण से एक वर्ष में न्यूनतम 250 रुपये जमा नहीं कर पा रहे हैं, तो परिपक्वता राशि की ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं होगा। मतलब आपको डिफॉल्टर घोषित नहीं किया जाएगा।
- Sukanya Samriddhi Yojana में केवल दो बेटियों का ही खाता खुलवा सकते हैं, हालांकि तीसरी बेटी के लिए खाता खुलवाने का प्रावधान था, लेकिन उसे आयकर की धारा 80सी के तहत लाभ नहीं दिया गया। लेकिन अब नए बदलाव के मुताबिक अब तीसरी बेटी को भी सेक्शन 80C के तहत टैक्स बेनिफिट दिया जायेगा।
- सुकन्या समृद्धि का खाता पहले केवल दो कारणों से समय से पहले बंद किया जा सकता था, पहला अगर किसी लड़की की असमय मृत्यु हो जाती है, तो दूसरा अगर बेटी की विदेश (एनआरआई) में शादी हो जाती है, लेकिन अब इस नियम में भी बदलाव है, अब सुकन्या समृद्धि खाता कुछ अन्य कारणों से भी बंद हो सकता है जैसे – यदि बेटी को कोई खतरनाक बीमारी हो जाए या फिर माता-पिता की मृत्यु भी हो जाए। सुकन्या समृद्धि खाता बंद किया जा सकता है।
- अगला बदलाव खाते के संचालन को लेकर है, पहले कोई भी लड़की 10 साल पूरे होने पर ही खाते का संचालन कर सकती थी, लेकिन अब यह नियम भी बदल दिया गया है, अब कोई भी लड़की 18 साल की होने पर अपने सुकन्या समृद्धि खाते का सञ्चालन कर पायेगी।
FAQs
Q1. क्या हम सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) के तहत Online खाता खोल सकते है?
उतर – ऑनलाइन खाता खोलने की सुविधा फ़िलहाल उपलब्ध नहीं है। आप केवल अपने नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर खुलवा सकते है।
Q2. सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) के तहत खाता हम कितने पैसे से शुरू कर सकते है?
Ans. न्यूनतम 250 से लेकर अधिकतम 150000 रुपये तक जमा कर सकते है।
Q3. सुकन्या समृद्धि योजना के नुकसान क्या है?
Ans. SSY Yojana का खाता केवल 10 वर्ष तक की बालिकाओं का खोला जा सकता है।
Q4. सुकन्या समृद्धि योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
Ans. इसके लिए केवल 0 से 10 वर्ष तक की लड़कियां आवेदन कर सकती है।
Q5. क्या सुकन्या समृद्धि योजना पर ऋण लिया जा सकता है?
Ans. नहीं अभी इस योजना पर लोन ऑप्शन नहीं है।